बीकानेर: पदभार संभालते ही कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
बीकानेर जिला कलेक्टर निशांत जैन पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली, पानी, सड़क सहित आमजन से जुड़े मुद्दों का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने विभागीय योजनाओं, बजट घोषणाओं और मेजर प्रोजेक्ट्स की समीक्षा करते हुए शिथिलता नहीं बरत