रामनगर: मीतपुर गांव में जंगल से भटककर पहुंचे बारहसिंघा की जान ग्रामीणों ने बचाई, वन रेंजर ने कहा सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा
रामनगर विकासखंड अंतर्गत मीतपुर गांव में जंगल से भटक कर बारासिंघा पहुंचा ग्रामीणों के द्वारा जान बचाई गई। आज रविवार 11:00 बजे वन रेंजर अल्पना पांडे के द्वारा बताया गया वन विभाग की टीम भेज कर बारहसिंघा को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छुड़वाया जाएगा। ग्रामीण विवेक त्रिवेदी ने बताया की बारहसिंघा को बंदर व कुत्ते दौड़ा रहे थे ग्रामीणों ने जान बचाई है।