रामनगर: तहसील रामनगर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
आज तहसील रामनगर में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। शनिवार 2:00 तक संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 71 शिकायती प्रार्थना पत्र पहुंचे। चार शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए टीमें गठित की गई है। तहसीलदार नायब तहसीलदार, कोतवाल सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।