रामनगर: तेलवारी गांव के युवक की ट्रैक्टर ट्राला से दबकर हुई मौत, परिजनों ने शव रोड पर रखकर जाम करने की कोशिश की, पुलिस ने समझाया
कल तेलवारी गांव के युवक राजन सिंह की ट्रैक्टर ट्राला से दबकर मौत हुई थी। आज गुरुवार 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव रामनगर बुढ़वल चौराहा पर पहुंचा। परिजनों ने रोड जाम करना चाहा। सूचना पर रामनगर सीओ सौरभ कुमार श्रीवास्तव ,थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी पहुंचे। परिजनों से बातचीत की। ट्रैक्टर ट्राला चालक पर कार्रवाई करने की बात कही तब जाकर परिजन शांत हुए।