आपकी सुरक्षा, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता!
आज लछुआड़ थाना क्षेत्र के जन्मस्थान मार्ग पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही लछुआड़ थाना की ERV-1 (112) टीम ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने बिना एक पल गँवाए घटनास्थल पर पहुँचकर तीनों घायलों को तत्काल सिकंदरा अस्पताल पहुँचाया। मामले में आगे अग्रेत्तर कार्रवाई जमुई पुलिस द्वारा की जा रही है।
जिला प्रशासन और जमुई पुलिस संपूर्ण जिले में एक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। आपातकालीन सेवा ERV 112 हर परिस्थिति में आपकी सहायता के लिए 24 घंटे तत्पर है। हादसा, सुरक्षा या किसी भी आपात स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत डायल करें 112 अथवा अपने स्थानीय पुलिस थाना या जिला प्रशासन को सूचित करें। आपकी एक त्वरित सूचना किसी का जीवन बचा सकती है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
#BiharPolice
Jamui Police
#CMSamrat
#samratchoudhary
#JamuiPolice #BiharPolice #Dial112 #EmergencyResponse #PublicSafety #InServiceOfNation
Jamui, Bihar | Sep 25, 2026