प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन शिकायत कोषांग जमुई
दिनांक 25.09.2026
सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के तहत आयोजित हुआ जनता दरबार। शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान का अधिकारियों को निर्देश।
***********************
जमुई में सबका सम्मान-जीवन आसान' योजना के तहत आयोजित जिला जनता दरबार में जिलाधिकारी श्री नवीन ने समाहरणालय अवस्थित अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 22 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुनीं l वहीं जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन, जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए l
*कई विभागों से जुड़े आवेदन पहुंचे*
जनता दरबार में राजस्व एवं भूमि सुधार से 15, पंचायती राज से 01, अनुमंडल कार्यालय से 01, पुलिस विभाग से 01, विधि शाखा से 01 और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण से 01 मामले प्रमुख रूप से सामने आए l
जिलाधिकारी महोदय ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना l उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया l
*समयबद्ध निष्पादन पर जोर*
डीएम ने अधिकारियों को जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा l साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़े l
*आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता*
जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है l उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया l
*अधिकारियों को कार्रवाई की निगरानी का निर्देश*
जनता दरबार में आए मामलों के समाधान को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया l साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा पर भी जोर दिया, ताकि प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की स्थिति की निगरानी की जा सके l
मौके पर जिला जन शिकायत कोषांग क़े प्रभारी पदाधिकारी मोo नज़रुल हक़ एवं विभिन्न विभागों क़े पदाधिकारी उपस्थित रहे l
Jamui, Bihar | Sep 25, 2026