जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जमुई थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर ग्राम स्थित कुंदर डैम के समीप काश के जंगलों में पुलिस टीम द्वारा सघन छापेमारी की गई। इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध निर्माण हेतु छिपाकर रखा गया लगभग 45 लीटर फूला हुआ जावा महुआ (कच्ची शराब सामग्री) मौके पर ही पूर्णतः विनष्ट कर दिया गया। इस अवैध गतिविधि में संलिप्त असामाजिक तत्वों की पहचान कर अग्रेत्तर कार्रवाई जमुई पुलिस द्वारा किया जा रहा है।
जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस की पैनी नजर जिले के प्रत्येक दुर्गम एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर बनी हुई है, अतः अवैध शराब के कारोबार में किसी भी रूप में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध बिना किसी ढिलाई के सख्त दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिले में शांति, सुरक्षा एवं सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः आम नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन को दें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
General Administration Department, Govt. of Bihar Home Department, Govt. of Bihar
#BiharPolice
Jamui Police
#CMSamrat
#samratchoudhary
#JamuiPolice #BiharPolice #ZeroTolerance #LawAndOrder
Jamui, Bihar | Sep 25, 2026