इटारसी: तवा डैम के पानी में मिला मादा सांभर का शव, एसटीआर व वन विभाग ने पोस्टमार्टम कराकर किया शव दाह
इटारसी के तवा डैम में मंगलवार सुबह मादा सांभर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। डैम के कंट्रोल रूम के पास किनारे पर पानी में सांभर मृत अवस्था में मिला। उसकी उम्र करीब ढाई साल बताई जा रही है। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शाम करीब 5 बजे शव का पोस्टमार्टम कराकर शव दाह कराया गया। वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।सूचना मिलने पर एसटीआर टीम मौके पर पहुंची।