इटावा: इकदिल इलाके में पति-पत्नी ने विवाद के बाद खौफनाक कदम उठाया, पति ट्रक के आगे कूदा, पत्नी ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया
Etawah, Etawah | Sep 19, 2025 इकदिल थाना के अंतर्गत घरेलू विवाद के चलते पति रमाकांत 45 ने ट्रक के आगे आकर आत्महत्या का प्रयास किया तो वही हादसे की जानकारी पर पत्नी सीमा 40 भी छत से कूद गई, गंभीर हालत में दोनों को पुलिस ने उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देख दोनों को सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।