इटावा: कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेगबहादुर ओवर ब्रिज पर ब्रेक लगने से ई-रिक्शा खड़े लोडर में घुसा, चालक घायल हुआ
Etawah, Etawah | Sep 18, 2025 कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर ओवर ब्रिज पर गुरुवार दोपहर 12 बजे सवारियां से भरा एक ईरिक्शा ब्रेक न लगने से बीएसए कार्यालय के पास खड़े लोडर में जा घुसा। हादसे में ईरिक्शा चालक सत्यवीर पुत्र प्रेम चंद्र निवासी सती मोहल्ला घायल हो गया जबकि उसमें सवार चार सवारियां बाल-बाल बच गई। घायल चालक को उसके बेटे एवं स्वजन सूचना पर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, उपचार हुआ।