इटावा: जिला अस्पताल के इमरजेंसी डॉक्टर को जबरन ले जाने के मामले में सिविल लाइन थाने के 2 सिपाही हुए लाइन हाजिर
Etawah, Etawah | Sep 18, 2025 डॉ भीमराव अंबेडकर संयुक्त जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर राहुल राजपूत को एसएसपी की मां की तबियत खराब होने पर सिविल लाइन पुलिस द्वारा जबरन साथ ले जाने के लगे आरोपों पर एसएसपी ने मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपकर प्रथम दृष्टया थाने के दो सिपाहियों हितेश वर्मा और अनिरुद्ध शाहू को लाइन हाजिर कर दिया हैं। यह जानकारी ssp ने रात्रि 9 की बजे दी हैं।