सरवाड़: सरवाड़ सहित क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, विधायक शत्रुघ्न गौतम कार्यक्रमों में शामिल हुए
Sarwar, Ajmer | Apr 2, 2026 सरवाड़: सरवाड़ सहित उपखण्ड क्षेत्र में श्रीराम के अनन्य भक्त हनुमानजी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः से मंदिरों में दर्शनार्थियों और पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वहीं अनेक गांवों में श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी और भक्त हनुमानजी की मनमोहक झांकियां सजाई गई। केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम द्वारा विधानसभा क्षेत्र के 322 बूथों पर