चूरू: गांव रिबिया-महरावणसर के बीच 5 लोगों पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, बारात में नाचने को लेकर हुआ था विवाद
Churu, Churu | Jun 25, 2025 चूरू के गांव रिबिया और महरावणसर के बीच बुधवार को बारात से लौट रहे रिबिया गांव के 5 लोगों पर लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। यहां बारात में नाचने की बात को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घायलों को चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लाया गया, जहां रोहिताश की हालत गम्भीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया।