चूरू: गांव रामपुरा बास से 15 साल की नाबालिग का अपहरण, सदर थाना में दर्ज हुआ मुकदमा
Churu, Churu | Jun 25, 2025 चूरू के गांव रामपुरा बास से 15 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। पिता की रिपोर्ट पर सदर थाना में इस सम्बंध में मुकदमा दर्ज हुआ है। सदर थानाधिकारी बलवन्त सिंह ने बुधवार शाम 7 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही नाबालिग की तलाश की जा रही है।