जाले: कमतौल: ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
दरभंगा: ट्रेन से गिरकर 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम जिले के कमतौल थाना क्षेत्र अंतर्गत टेकटार गांव निवासी 17 वर्षीय युवक विवेक कुमार पासवान की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार पासवान दिल्ली से अपने घर आ रहा था।