कायमगंज: गाली-गलौज का विरोध करने पर मोहल्ला नई कॉलोनी के युवक को लोहे की रॉड से पीटकर किया घायल, पुलिस से की शिकायत
कायमगंज के मोहल्ला नई कॉलोनी निवासी शैलेंद्र कुमार पुत्र स्व० मोहर बाबू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया। कि वह अपनी गाय को रोटी खिला रहे थे।मोहल्ले का ही युवक और उसकी मां वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगे।विरोध किया तो युवक ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया और मां ने लाठी से मारपीट कर दी।इसमें शैलेंद्र घायल हो गया।पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।