सहारनपुर: SSP अभिनंदन ने किया बड़ा फेरबदल, 4 इंस्पेक्टर और 31 सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र बदले, दो तबादले हुए निरस्त
सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन ने पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 4 इंस्पेक्टर और 31 सब इंस्पेक्टर समेत 35 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। 25 अक्टूबर को जारी आदेश में विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।