ऊंचाहार: सवैया हसन गाँव के पास कुत्ते से टकराकर बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन गाँव के पास लखनऊ प्रयागराज राजमार्ग पर सोमवार की शाम, कुत्ते से टकराकर बाइक सवार एक युवक सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है, घायल हुआ युवक दिलमनपुर गाँव का रहने वाला बताया जा रहा है।