पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने स्थाई वारंटी को जालोर पुलिस के सुपुर्द किया
पहाड़ी थाना पुलिस ने ऑपरेशन सहयोग के तहत कार्रवाई करते हुए जालोर जिले के भीनमाल थाने के स्थाई वारंटी मुस्ताक खां (निवासी कनवाड़ी, थाना पहाड़ी) को दस्तयाब किया। आरोपी को न्यायालय भीनमाल से जारी स्थाई वारंट के मामले में सत्यापन के बाद भीनमाल पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। शुक्रवार शाम 7 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी। मामले में अनुसंधान जारी है।