प्रतापगढ़: एलखरगपुर पेट्रोल के पास कार ने बुलेट सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी घायल, अधेड़ की जिला अस्पताल में हुई मौत
प्रतापगढ़ जनपद के खरगपुर पेट्रोल पंप के पास बुलेट सवार दंपत्ति अश्विनी कुमार 50 वर्ष पुत्र अंबिका प्रसाद तिवारी, अपनी पत्नी सुमन 45 वर्ष निवासी रसूलपुर गुलरहा, शनिवार की शाम प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार स्कार्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुलेट चला रहे अश्विनी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी पत्नी को भी चोटे आई।