लालगंज: लालगंज के बाजारों व गांवों में मुहर्रम त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था में प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
लालगंज तहसील क्षेत्र के हलिया बाजार, ड्रमंडगंज, महेशपुर, लालगंज, जगदीशपुर, बनकट, रामपुर वासिद अली, तुलसी, इस्लामपुर सहित कस्बों व गांवों में शुक्रवार शाम 6:30 बजे मुहर्रम त्योहार शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त रही। भीषण गर्मी के बीच रोड पर नंगे पांव चलने में हो रही दिक्कत को लेकर दो टैंकरों से पानी का छिड़काव किया गया।