कोडरमा: सदर अस्पताल में यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यक्ष्मा नियंत्रण के 9 इंडिकेटर की जानकारी दी गई
जिला यक्ष्मा उन्मूलन कार्यालय कोडरमा द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे एवं अंतिम दिन का आयोजन डॉ. रमण कुमार, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, कोडरमा की अध्यक्षता में किया गया। यह प्रशिक्षण 15 जुलाई से 17 जुलाई 2025 तक आयोजित किया गया था। अंतिम दिन प्रशिक्षण की समीक्षा एवं प्रश्नकाल सत्र आयोजित किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों की सहभागिता रही।