कोडरमा: दाखिल-खारिज समेत लंबित राजस्व मामलों के निष्पादन के लिए उपायुक्त कोडरमा के निर्देश पर विशेष पहल
उपायुक्त कोडरमा ऋतुराज के निर्देशानुसार कोडरमा जिला अंतर्गत सभी अंचलों में दिनांक 19 जुलाई, 21 जुलाई एवं 22 जुलाई 2025 को विशेष राजस्व कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प दाखिल-खारिज, निबंधन, भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग से संबंधित अन्य लंबित मामलों के निष्पादन हेतु जनहित में आयोजित किया जा रहा है।