कोडरमा: कोडरमा परिसदन में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की टीम ने पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति की समीक्षा की
झारखंड सरकार के पिछड़ा वर्गों के लिए राज्य आयोग की टीम शुक्रवार को 12 बजे कोडरमा जिले के दौरे पर रही। आयोग की टीम में अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव, सदस्य नंदकिशोर मेहता, लक्ष्मण यादव, नरेश वर्मा एवं अन्य कर्मी सम्मिलित थे।