कोडरमा: जिला प्रशासन और इंपैक्ट इंडिया के स्वास्थ्य शिविर में 24 लोगों के कान की सर्जरी होगी, 111 को मिला श्रवण यंत्र
सी०एच० हाई स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में कुल 619 लोगों ने पंजीकरण कराया। शिविर के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं निःशुल्क प्रदान की गईं। इनमें सामान्य स्वास्थ्य जांच जैसे बीपी एवं शुगर की जांच की सुविधा भी शामिल रही। विशेष रूप से ईएनटी (कान, नाक, गला) संबंधी सेवाओं में नागरिकों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। ENT सेवा के लिए कुल 619 पंजीकरण हुए।