कोडरमा: जिले में किसी भी जन समस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा, लोग प्रशासन तक पहुंचाएं बात: उपायुक्त
उपायुक्त कोडरमा ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की जनसमस्या को अनदेखा नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन प्रत्येक समस्या का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु सतत रूप से प्रयासरत है। आमजन से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाएँ ताकि समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।