पुष्पराजगढ़: किरगी में सरस्वती शिशु मंदिर के अतिरिक्त कक्ष एवं बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य का सांसद ने किया भूमि पूजन
शहडोल संसद हिमाद्री सिंह ने गुरुवार को 5 बजे ग्राम किरगी मे सरस्वती शिशु मंदिर के अतिरिक्त कक्ष एवं बॉउंड्रीवाल निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम मे सम्मिलित हुई. जहां विद्यालय भवन निर्माण कार्य का विधि वत भूमि पूजन करने के साथ ही उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के शैक्षणिक विकास में अग्रणी भूमिका निभाएगा।