चंदेरी: ग्राम सिंहपुर चाल्दा में पुरानी रंजिश के चलते युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी
चंदेरी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंहपुर चाल्दा में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।