हरदोई: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की चुनाव की व्यवस्थाओं व स्वीप के सम्बन्ध में बैठक
Hardoi, Hardoi | Apr 3, 2024 हरदोई में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत सभी व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केन्द्रो में उचित साफ-सफाई करायी जाये। मतदान कर्मियों के रात में रुकने की उचित व्यवस्था करायी जाये। केन्द्रो पर बिजली, पंखा आदि की उचित व्यवस्था करायी जाये।