जहानाबाद: मूसेपुर शिकारिया में खेत में गिरे बिजली के तार की चपेट में आने से युवक झुलसा, सदर अस्पताल में भर्ती
जहानाबाद जिले के मूसेपुर सिकरिया निवासी आशीष कुमार खेत में काम करने के दौरान बिजली के गिरे हुए तार की चपेट में आ गए। अचानक तार पर पैर पड़ते ही उन्हें जोरदार करंट लगा, जिससे वे गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है।