कटंगी: कटंगी में भू माफियाओं ने रेलवे की जमीन पर बनाया अनाधिकृत रास्ता, रेल अधिकारियों ने लिया संज्ञान रास्ता करवाया बंद
कटंगी नगर में इन दिनों भू माफियाओं और इसके कारोबार से जुड़े दलालों का जमकर बोलबाला देखने को मिल रहा है। भू माफिया बिना संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय की अनुमति लिए और लेआउट की स्वीकृति कराए ही अवैध तरीके कॉलोनी काट रहे है।अब इन भू माफियाओं ने रेलवे की जमीन पर अनाधिकृत रुप से प्लाटिंग में जाने का रास्ता बना लिया था। जिसे रेल विभाग ने बंद करवा दिया है।