कटंगी: सेलवा के ग्रामीणों ने ढोरफोड़ी और चरनोई का अतिक्रमण हटाने की रखी मांग,एसडीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
कटंगी से सटी ग्राम पंचायत सेलवा के ग्रामीणों खासतौर से महिलाओं ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के जरिए ग्रामीणों ने सेलवा बड़गांव रोड़ पर स्थित ढोरफोड़ी और चरनोई की भूमि का सीमांकन कर अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग रखी है। ग्रामीणों ने बताया कि ढोरफोड़ी और चरनोई की भूमि पर बीते कुछ वर्षों में मनमाना अतिक्रमण कर लिया गया है।