वल्लभनगर: कार्तिक सोमवती अमावस्या पर मेहतागढ़ मेनार में ठाकुरजी को छप्पन भोग अर्पित
कार्तिक माह की सोमवती अमावस्या पर मेहतागढ़ मेनार के प्राचीन ठाकुरजी मंदिर में भक्तों ने 56 भोग अर्पित करके भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। पुरे दिन श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही और शाम को भव्य छप्पन भोग का आयोजन सम्पन्न हुआ।