शाहकुंड: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बहुमत सिद्ध करने पर शाहकुंड में जदयू कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटकर किया खुशी का इजहार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बहुमत सिद्ध करने पर शाहकुंड के जदयू कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विनय सिंह, रामविलास सिंह, मोहन मंडल, सरोज कुमार अनुज कुमार, केदार यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।