शाहकुंड: सजौर थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन
सजौर थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सूरज सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में थाना अध्यक्ष सूरज सिंह ने सरस्वती पूजा करने वाले समिति को सख्त निर्देश दिया कि लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा तथा डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।