शाहकुंड: शाहकुंड थाना परिसर में जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन, चार मामले का आपसी समझौता कर हुआ निष्पादन
शाहकुंड थाना परिसर में जमीन विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन। अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती एवं थाना अध्यक्ष जयराम शरण के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया। थाना क्षेत्र के दर्जनों फरियादी अपनी जमीन संबंधी समस्या को लेकर जनता दरबार पहुंचे। आठ मामले में से चार मामले को आपसी समझौता कर निष्पादन किया गया।