शाहकुंड: शाहकुंड थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित
शाहकुंड थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती, अंचलाधिकारी निलेश कुमार चौरसिया एवं थाना अध्यक्ष जयरामशरण की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष जयरामशरण ने क्षेत्र में होने वाली सरस्वती पूजा की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि डीजे पूर्ण रूप से बंद रहेगा साथ में सभी समितियों को लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।