कोल: अलीगढ़ प्रदर्शनी में टर्किश आइसक्रीम स्टॉल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप, विहिप मातृ शक्ति ने ADM को दिया ज्ञापन
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 प्रदर्शनी में लगे टर्किश आइसक्रीम स्टॉल पर अश्लीलता फैलाने का आरोप विश्व हिंदू परिषद के द्वारा लगाया गया है। आरोप है कि टर्किश आइसक्रीम विक्रेता हिंदू युवतियों के साथ अश्लील हरकतें करता है। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति ने विरोध करते हुए सोमवार को एक ज्ञापन एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट को दिया है।