कोल: टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और कार की टक्कर में 3 लोगों की हुई मौत, शव लेने अलीगढ़ पहुंचे मेजर
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 यमुना एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार महिला सहित तीन लोगों की मौत जबकि 1 महिला सहित दो लोग घायल हैं। जम्मू कश्मीर के रहने वाले 2 दंपत्ति एक दोस्त के साथ रविवार को कुंभ से स्नान करने के बाद जम्मू कश्मीर लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस ने कार को टक्कर मार दी जिसमें पदम युद्धवीर और सविता की मौत हो गई।