कोल: दौरऊ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की हुई मौत, 1 व्यक्ति हुआ घायल
Koil, Aligarh | Feb 17, 2025 दौरऊ के निकट अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है। 27 वर्षीय एलकार सिंह गाजियाबाद के एक होटल में मैनेजर के पद पर काम किया करते थे। रविवार को वह अपने साले के साथ गांव से गाजियाबाद जाने के लिए निकले थे। दौरऊ के निकट पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।