मुंगावली: चाचूखेड़ा तिराहा पर पुलिस ने 39 वर्षीय व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
मुंगावली पुलिस को सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुंगावली में चाचू खेड़ा तिराहा पर कोई शराब के सफेद प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से मुंगावली निवासी रामदास केवट उम्र 39 वर्ष को शराब के 17 सफेद प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।