गभाना: बघियाना में नकली खाद बेचने के प्रयास में तीन लोगों पर जिला कृषि अधिकारी ने दर्ज कराया मुकदमा
चंडौस क्षेत्र के गांव बघियाना में किसानों को नकली डीएपी खाद बेचने के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, रविवार सुबह करीब 11 बजे एक लोडर टेंपो में खाद के बोरे लेकर पहुंचे दो युवक किसानों को 1400 रुपये प्रति बोरा के हिसाब से डीएपी बेच रहे थे।