धनौरा: गजरौला में विवाहिता ने ससुरालियों पर पांच लाख और कार की मांग का आरोप लगाया
गजरौला क्षेत्र के गांव तिगरिया भूड़ निवासी कंचन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 24 जून 2020 को अल्लीपुर चौपला निवासी लोकेन्द्र के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति लोकेन्द्र, ससुर सतपाल सिंह, सास बलेश देवी, जेठ अंकित कुमार तथा ननद और नंदोई ने दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।