घाघरा: बड़काडीह गांव में अंत्येष्टि स्थल पर मड़वा गाड़ने के विवाद हुआ शांत,ग्रामीणों ने की गांव में हुई बैठक,co,sdpo शामिल
Ghaghra, Gumla | Aug 5, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के बड़काडीह में पिछले दो दिनों से चला आ रहा विवाद बुधवार को एक अजीबोगरीब फैसले के साथ शांत हुआ। मारपीट की शिकार होकर न्याय मांगने थाने पहुंची पर ही आर्थिक दंड लगा दिया गया।सबसे हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा फरमान और सुलहनामा आला पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ और प्रशासन पूरी तरह मूकदर्शक बना रहा।