चाईबासा: स्वतंत्रता दिवस के उत्साह में निकली भव्य साइकिल रैली, कृष्णा महतो और शीला बानरा बने विजेता
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जिला समाहरणालय परिसर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए घड़ी घर चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रैली का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय पर्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ युवाओं को खेल और स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना रहा।