मुरैना - : सिद्ध नगर फायरिंग कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद।
मुरैना शहर के सिद्ध नगर क्षेत्र में फायरिंग की घटना के मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार एवं 10 जिंदा राउंड बरामद किए हैं।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मौका मुआयना कराया गया। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में दो आरोपियों पर 14-14 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि एक आरोपी पर 6 मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शामिल धारा गुर्जर जिला बदर होने के बावजूद क्षेत्र में सक्रिय था।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।