चाईबासा। जिले के सदर अस्पताल, चाईबासा में सोमवार को 11 बजे चिकित्सकों की तत्परता, सूझबूझ और टीम वर्क का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। गले में पूरी मछली फंस जाने से गंभीर अवस्था में पहुंचे एक मरीज का सफल उपचार कर चिकित्सकों ने संभावित बड़ी दुर्घटना टाल दी।