उदयनगर: उदयनगर में मूंग फसल उपार्जन के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू, 15 जून तक होगा पंजीयन
मंगलवार शाम 5 बजे उप संचालक कृषि श्री गोपेश पाठक ने बताया कि ग्रीष्मकालीन फसल मूंग को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए प्रदेश में दिनांक 25 मई से 15 जून 2026 तक पंजीयन किया जायेगा। किसानों को मूंग फसल बेचने के लिए स्लॉट चयन की प्रक्रिया पूर्व की भांति रहेगी एवं उपार्जन के लिए कृषकों से पंजीयन के समय ही आधार नम्बर से लिंक बैंक खाता नम्बर लिया जाएगा।