बदायूं: बदायूं के इंदिरा नगर मोहल्ले में संदिग्ध हालातों में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Budaun, Budaun | May 12, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के इंदिरा नगर मोहल्ले में संदिग्ध हालातों में व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन व्यक्ति को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। मृतक व्यक्ति मनोज पुत्र महेंद्र निवासी इंद्रानगर बदायूं का रहने वाला है।