सिकंदराराऊ: एटा रोड पर पेट्रोल के पैसे दिए बिना पेट्रोल पंप से कार लेकर फरार हुए युवक, घटना सीसीटीवी में कैद, वीडियो हुआ वायरल
सिकंदराराऊ कस्बे में पेट्रोल पंप पर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एटा रोड स्थित सुरक्षा ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर काले रंग की मारुति बलेनो कार सवार दो लोग ₹4000 का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो गए। आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट का झांसा देकर कर्मचारियों को उलझाया और फिर गाड़ी दौड़ा दी। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो